Anoushah Ansari, the First Female Space Tourist

Infaq Fee Sabi Lillah
January 27, 2016
Eemaan (Part 6 Last) – Parlok Par Eemaan
January 28, 2016

Anoushah Ansari, the First Female Space Tourist

Anoushah Ansari, the First Female Space Tourist

Screenshot_1अनुशेह अंसारी पहली महिला है, जिसने अंतरिक्ष में कदम रखा है। पेशे से कंप्यूटर वैज्ञानिक, इलेक्ट्रीकल इंजीनियर लेखक और व्यवसाई अंसारी ने इस सपने को पूरा करने के लिए खुद ही फंडिंग की थी।

अंसारी का जन्म ईरान में हुआ था, लेकिन उनका परिवार ईरान क्रांति के पांच साल बाद 1984 में यूएसए चला गया था।

कैसे बनी अंतरिक्षयात्री?

अंसारी का अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन का ही था। उसे हमेशा ये जानने की उत्सुकता थी कि अंतरिक्ष में क्या है?

लेकिन अंसारी को यह पता नहीं था कि कभी ऐसा दिन भी आएगा कि उसका ये सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने यह सपना पूरा करने में उनकी बहुत मदद की। अंसारी का मानना है कि यदि आप अपने परिवार को यह दिखाते हैं कि आपमें टैलेंट है और आप यह कर सकते हैं तो निश्चित ही परिवार आपकी मदद करता है।

अनुशेह का मानना है कि अंतरिक्ष में जाने से आप खुद के बारे में बहुत कुछ जान पाते हैं। यह आपको अपने बारे में जानने का मौका देता है। उनका कहना है कि मुझे किताब लिखने का खयाल अंतरिक्ष से लौटने के बाद ही आया।

क्या एलियन होते हैं?

इस सवाल पर अंसारी ने तपाक से जवाब दिया कि हां मैं 100% यकीन करती हूूं कि एलियन होते हैं। उनका मानना है कि अभी ब्रह्माण्ड में बहुत कुछ खोजने के लिए बाकी है और अभी हम बहुत छोटा हिस्से के बारे में जानते हैं।

क्या हैं युवाओं के लिए राय?

इस सवाल पर अंसारी कहती हैं कि व्यक्ति को जीवन में रुकना नहीं चाहिए। बहुत सी चीजें आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। खुद को रोकना नहीं चाहिए। दुनिया में सीमाओं जैसी कोई चीज नहीं है।
Share this:
https://en.m.wikipedia.org/wiki/Anousheh_Ansari

ﺍﻧﻮﺷﮧ ﺍﻧﺼﺎﺭﯼ ( ﻭﻻﺩﺕ : 12 ﺳﺘﻤﺒﺮ 1966 ﺀ ) ﭘﮩﻠﯽ ﺍﯾﺮﺍﻧﯽ ﻧﮋﺍﺩ ﺍﻣﺮﯾﮑﯽ ﻣﺴﻠﻢ ﺧﺎﺗﻮﻥ ﮨﯿﮟ ﺟﻨﮩﻮﮞ ﻧﮯ ﺧﻼ ﮐﺎ ﺳﻔﺮ ﮐﯿﺎ۔ ﺍﯾﺮﺍﻥ ﮐﮯ ﺷﮩﺮ
ﻣﺸﮩﺪ ﻣﯿﮟ ﭘﯿﺪﺍ ﮨﻮﺋﯿﮟ۔ ﻣﺲ ﺍﻧﺼﺎﺭﯼ ﺍﺱ ﻭﻗﺖ ﭨﯿﻠﯽ ﮐﺎﻡ ﺳﯿﮑﭩﺮ ﮐﯽ ﺍﯾﮏ ﮐﺎﻣﯿﺎﺏ ﮐﺎﺭﻭﺑﺎﺭﯼ ﺧﺎﺗﻮﻥ ﮨﯿﮟ ۔ ﺍﻧﮩﻮﮞ ﻧﮯ ﺳﯿﺎﺡ ﮐﯽ ﺣﯿﺜﯿﺖ ﺳﮯ ﺧﻼ ﮐﺎ ﺳﻔﺮ ﮐﯿﺎ۔ ﺧﯿﺎﻝ ﮨﮯ ﮐﮧ ﺍﻧﮩﻮﮞ ﻧﮯ ﺧﻼﺋﯽ ﺳﻔﺮ ﮐﮯ ﻟﯿﺌﮯ ﺑﯿﺲ ﻣﻠﯿﻦ ﮈﺍﻟﺮ ﮐﯽ ﺭﻗﻢ ﺍﺩﺍ ﮐﯽ۔ 18 ﺳﺘﻤﺒﺮ 2006 ﺀ ﻣﯿﮟ ﺭﺍﮐﭧ ﻧﮯ ﺑﯿﮑﻮﻧﻮﺭ ﺳﮯ ﻣﻘﺎﻣﯽ ﻭﻗﺖ ﮐﮯ ﻣﻄﺎﺑﻖ ﺩﺱ ﺑﺞ ﮐﺮ ﺩﺱ ﻣﻨﭧ ﭘﺮ ﺧﻼﺀ ﮐﮯ ﻟﯿﺌﮯ ﺍﮌﺍﻥ ﺑﮭﺮﯼ۔ﺍﻧﻮﺷﮧ ﺍﻧﺼﺎﺭﯼ ﮐﮯ ﺳﺎﺗﮫ ﺍﺱ ﺳﻔﺮ ﻣﯿﮟ ﺭﻭﺳﯽ ﺧﻼ ﺑﺎﺯ ﻣﯿﺨﯿﻞ ﺗﺮﻥ ﺍﻭﺭ ﺍﻣﺮﯾﮑﯽ ﺧﻼﺑﺎﺯ ﻣﺎﺋﯿﮑﻞ ﻟﻮﭘﺰ ﺑﮭﯽ ﺷﺎﻣﻞ ﺭﮨﮯ۔ ﻣﺲ ﺍﻧﺼﺎﺭﯼ ﮐﻮ ﺟﺎﭘﺎﻥ ﮐﯽ ﺍﯾﮏ ﮐﺎﺭﻭﺑﺎﺭﯼ ﺧﺎﺗﻮﻥ ﮐﯽ ﺟﮕﮧ ﻣﻨﺘﺨﺐ ﮐﯿﺎﮔﯿﺎ ۔ ﺟﻮ ﺍﭘﻨﯽ ﮐﺴﯽ ﻃﺒﯽ ﭘﯿﭽﯿﺪﮔﯽ ﮐﯽ ﻭﺟﮧ ﺳﮯ ﺍﺱ ﺳﻔﺮ ﭘﺮ ﻧﮩﯿﮟ ﺟﺎ ﭘﺎﺋﯿﮟ۔
29 ﺳﺘﻤﺒﺮ ﮐﻮ ﺍﻥ ﮐﺎ ﺧﻼﺋﯽ ﺟﮩﺎﺯ ﺯﻣﯿﻦ ﭘﺮ ﻭﺍﭘﺲ ﻟﻮﭨﺎ۔


Source:

Interview with Anousheh Ansari, the First Female Space Touris
www.space.com/2889-interview-anousheh-ansari-female-space-t…

Courtesy :
www.ieroworld.net
www.taqwaislamicschool.com
Taqwa Islamic School
Islamic Educational & Research Organization (IERO)

Leave a Reply